Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

बर्नपुर में ‘कपाल’ फिल्म की सड़क पर जोरदार प्रमोशन रैली

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बर्नपुर  :  इस्पात नगरी बर्नपुर की गलियों में गुरुवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब प्रसिद्ध बांग्ला फिल्म निर्देशक शिवेंदु घोष अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म कपाल की पूरी टीम के साथ सड़क पर उतरकर प्रचार करती नजर आई। यह फिल्म आगामी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसकी खासियत यह है कि इसकी अधिकांश शूटिंग बर्नपुर में ही हुई है।

IMG 20250814 WA0063

फिल्म कपाल न केवल अपनी कहानी और निर्देशन के कारण चर्चा में है, बल्कि इसलिए भी कि इसमें कई स्थानीय पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने अभिनय किया है। कहानी एक टोटो चालक के जीवन के उतार-चढ़ाव और किस्मत के अचानक पलटने पर केंद्रित है, जो आम लोगों के संघर्ष और सपनों को बखूबी दर्शाती है।

IMG 20250511 WA0050

गुरुवार को फिल्म की कास्ट और क्रू ने बर्नपुर बस स्टैंड के समीप से प्रमोशन की शुरुआत की। निर्देशक शिवेंदु घोष, हीरो राजा सरकार, हीरोइन सुकन्या दत्ता और संगीतकार पंडित पिनाकी बोस ने स्वयं हाथों में फिल्म के पोस्टर लेकर टोटो, बसों और अन्य वाहनों पर चिपकाए। कई बार तो वे दौड़कर वाहनों तक पहुंचे और पोस्टर लगाते हुए राहगीरों से भी फिल्म देखने की अपील की।

स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा खास था, क्योंकि अपने शहर में फिल्म की शूटिंग और फिर उसी फिल्म का इस तरह स्थानीय स्तर पर प्रमोशन, एक गर्व का क्षण बना। फिल्म टीम की इस भागीदारी ने वहां मौजूद लोगों में उत्सुकता और बढ़ा दी।

IMG 20240918 WA0025

फिल्म के हीरो राजा सरकार ने कहा कि कपाल बर्नपुर और आस-पास के लोगों की भावनाओं से जुड़ी कहानी है, इसलिए वह चाहते हैं कि यहां के लोग इसे बड़े पर्दे पर जरूर देखें। हीरोइन सुकन्या दत्ता ने भी सभी से आग्रह किया कि वे परिवार सहित सिनेमाघरों में आएं और स्थानीय कलाकारों के प्रयास को सराहें।

निर्देशक शिवेंदु घोष ने बताया कि फिल्म में बर्नपुर के अलग-अलग इलाकों की झलक दर्शकों को अपनेपन का अहसास कराएगी। उनका विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू जाएगी और लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

IMG 20250814 WA0055

सड़क पर हुए इस जोशीले प्रमोशन के दौरान कई लोग अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करते दिखे, जिससे फिल्म का प्रचार और तेजी से फैलने लगा। बर्नपुर में फिल्म कपाल का यह उत्साही प्रचार स्थानीय सिनेमा प्रेमियों के लिए एक यादगार दिन बन गया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16