Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

पूर्व रेलवे के दो आरपीएफ कर्मी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  गुरुवार को पूर्व रेलवे के लिए गर्व का अवसर आया, जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर ‘राष्ट्रपति पदक (मेधावी सेवा)’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सियालदह मंडल के सहायक उपनिरीक्षक श्यामलेंदु भूषण चंदा और आसनसोल मंडल के प्रधान आरक्षक अमित कुमार मलिक को प्रदान किया गया।

IMG 20250511 WA0050

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कर्तव्यपालन में असाधारण निष्ठा, अटूट समर्पण और ईमानदारी के लिए दिया गया है। दोनों कर्मियों की सेवाएं आरपीएफ के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही हैं और यह बल के उस मिशन को और सशक्त बनाती हैं, जिसका उद्देश्य रेल यात्रियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

IMG 20240918 WA0025

इस अवसर पर आरपीएफ महानिदेशक, नई दिल्ली तथा पूर्व रेलवे के महानिरीक्षक-कम-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमिया नंदन सिन्हा ने दोनों सम्मानित कर्मियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके उत्कृष्ट पेशेवर कौशल और पूर्व रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण न केवल बल के गौरव को बढ़ाते हैं, बल्कि युवा कर्मियों को भी प्रेरित करते हैं।

IMG 20250814 WA0055

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16