Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

रूपनारायणपुर चोरी कांड में तीस चांदी के सिक्के बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

IMG 20240814 WA0097

आसनसोल :  शुक्रवार को रूपनारायणपुर में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शांताश्री पल्ली से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान एक-एक करके बरामद हो रहा है। पुलिस ने पूर्व आर्मी कैप्टन सतीश चंद्र शर्मा के घर से चोरी गए कीमती सामान के अलावा तीस चांदी के सिक्के भी बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये सिक्के इस चोरी के सरगना विक्की बाउरी के घर से मिले, जो रूपनारायणपुर के अमला नर्सिंग होम के पास श्रीगुरु पल्ली में स्थित है।

गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही लक्ष्मीकांत बाउरी उर्फ रबिन (26) और विक्की बाउरी (22) को गिरफ्तार किया जा चुका है। लक्ष्मीकांत का घर चित्तरंजन रेलवे टाउन की रोड नंबर 23 पर है और उनकी मां रेलवे में कार्यरत हैं। दोनों आरोपियों को सात दिनों की पुलिस हिरासत के बाद शुक्रवार को आसनसोल अदालत में पेश किया गया।

IMG 20250814 WA0055

रूपनारायणपुर पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों की फिर से 10 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की है, ताकि बाकी चोरी गए सामान की बरामदगी और पूरे गिरोह के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस को शक है कि इस वारदात में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चोरी ने इलाके में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा और बाकी चोरी का सामान भी बरामद कर लिया जाएगा।

IMG 20250511 WA0050

IMG 20250815 WA0252

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16