Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

भनौड़ा परित्यक्त ओसीपी में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

IMG 20240814 WA0097

आसनसोल :  शुक्रवार को आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के कल्ला के निकट स्थित भनौड़ा परित्यक्त ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) में डूबने से दो स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों छात्र नहाने के लिए ओसीपी के गहरे पानी में उतरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों अचानक गहरे पानी में फंस गए और बाहर निकल नहीं पाए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई और कीचड़ के कारण काफी देर लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से दोनों छात्रों के कपड़े और बैग बरामद किए हैं। मृतकों में से एक की पहचान अनुराग प्रसाद, निवासी जमुरिया एबी पीट, के रूप में हुई है, जबकि दूसरा छात्र आसनसोल के सुकांत मैदान का रहने वाला था। दोनों ही ईस्टर्न रेलवे बॉयज स्कूल में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी थे।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परित्यक्त ओसीपी लंबे समय से पानी से भरा हुआ है, लेकिन इसके आसपास कोई सुरक्षा घेराबंदी या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। कई बार यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, फिर भी प्रशासन ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन प्रशासन से पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक लापरवाही की कीमत मासूम जानें चुकाती रहेंगी।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, ओसीपी स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात भी कही है।

IMG 20250815 WA0252

IMG 20250814 WA0055

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16