बांकुड़ा का युवक दांडी काटकर तीन साल में पहुँचेगा केदारनाथ

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

IMG 20240918 WA0025

बांकुड़ा :  शनिवार को बांकुड़ा जिले के पाटपुर गांव का 38 वर्षीय युवक बबन कोरा अपनी अनोखी श्रद्धा यात्रा के कारण चर्चा में आ गया। उसने तय किया है कि वह लगभग दो हजार किलोमीटर की दूरी दांडी काटकर पूरी करेगा और तीन वर्षों बाद केदारनाथ धाम पहुँचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन करेगा।बबन कोरा ने बताया कि उसने यह कठिन व्रत बाबा भोलेनाथ से मन्नत पूरी होने के बाद लिया है।

IMG 20250511 WA0050

बीते 24 जुलाई को उसने अपने घर से दांडी काटकर यात्रा की शुरुआत की थी। उसके पास केवल एक थैला है, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज और भगवान शिव की तस्वीर वाला झंडा बंधा हुआ है।यात्रा के दौरान लोग उसे देखकर भाव-विभोर हो रहे हैं। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह जब वह आसनसोल उत्तर थाने के कन्यापुर चौकी क्षेत्र से होते हुए चंद्रचूड़ मंदिर पहुँचे, तो बारिश के बीच भी लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए सड़क किनारे जमा हो गई। कई लोगों ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, तो कुछ ने आर्थिक सहयोग भी किया।बबन ने बताया कि वह अपने दो बेटों, पत्नी और माता-पिता को घर पर छोड़कर निकले हैं। बांकुड़ा से आसनसोल पहुँचने में ही उन्हें 23 दिन लग गए। शनिवार सुबह उन्होंने चंद्रचूड़ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और फिर केदारनाथ की ओर प्रस्थान किया।स्थानीय लोग उनकी इस आस्था और तपस्या को देखकर आश्चर्यचकित हैं। उनका कहना है कि आज के समय में जब लोग सुविधा और आराम चाहते हैं, ऐसे में बबन कोरा का यह कठिन व्रत आस्था और दृढ़ संकल्प का अनूठा उदाहरण है।

IMG 20250814 WA0055

IMG 20250815 WA0252

 

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 2 7
Users Today : 5
Users Yesterday : 30