Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

पांडवेश्वर में जर्जर सड़क पर टोटो पलटा, छह छात्र घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पांडवेश्वर :  शनिवार दोपहर पांडवेश्वर क्षेत्र में सड़क की जर्जर हालत ने एक बार फिर हादसे को जन्म दिया। फूलबागान से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर पोस्ट ऑफिस चौराहे के पास एक टोटो पलट गया, जिसमें सवार छह छात्र घायल हो गए। यह सभी छात्र पांडवेश्वर स्थित एक कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही टोटो पोस्ट ऑफिस चौराहे के समीप पहुंचा, सड़क की गड्ढों भरी स्थिति के कारण वह असंतुलित होकर पलट गया। इससे उसमें बैठे छहों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी को बाहर निकाला और पांडवेश्वर प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी छात्र खतरे से बाहर हैं और प्राथमिक उपचार दिया गया है।

IMG 20250511 WA0050

घायल छात्रों की पहचान दुर्गापुर के फरीदपुर प्रखंड के गोगला पंचायत क्षेत्र के नोतुनडांगा, लस्करबांध और बोंगराम इलाकों के निवासी के रूप में हुई है। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है और मरम्मत के अभाव में यहाँ आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। छोटे वाहन, खासकर टोटो और दोपहिया चालक, सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग केवल आश्वासन देते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं होता। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सूचना मिलते ही पांडवेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुँचाई जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क पांडवेश्वर क्षेत्र की मुख्य जीवनरेखा है, लेकिन इसकी उपेक्षा के कारण लोगों की जान पर बन आती है। हादसे के बाद अब फिर से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

IMG 20250814 WA0055

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16