Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक-डीएफओ विवाद, वीडियो से बढ़ा सियासी पारा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पांडवेश्वर :  पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पांडवेश्वर के विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती और वन विभाग के डीएफओ अनूपम खान के बीच विवाद ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। कार्यक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें विधायक डीएफओ को सबके सामने फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस पर सियासी घमासान शुरू हो गया है।

मामला शुक्रवार को लावदोहा ब्लॉक अंतर्गत बांशगड़ा मौजा का है, जहां जिला मिनरल फाउंडेशन की आर्थिक सहायता से वन विभाग की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंत्री प्रदीप मजूमदार, एडीडीए चेयरमैन कवि दत्ता, जिलाशासक पन्नमबलम एस, एसडीएम डॉ. सौरव चटर्जी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। इसी दौरान विधायक और डीएफओ के बीच कहा-सुनी हो गई।

IMG 20250511 WA0050

वायरल वीडियो में विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और उन्हें हराने की कोशिश हो रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इसका सीधा अर्थ है कि विधायक हार से भयभीत हैं और उसी गुस्से में अधिकारी को सार्वजनिक रूप से डांट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जनता के साथ छल है और प्रशासनिक गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटना है।

वहीं, विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने अपने पक्ष में कहा कि बिना वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था किए किसी परियोजना को लागू करना जनविरोधी कदम है। उन्होंने सवाल उठाया कि पांडवेश्वर इलाके के लगभग 12 हजार लोग पत्थर तोड़कर अपनी जीविका चलाते हैं, जिनमें अधिकतर आदिवासी हैं। अगर उस क्षेत्र में पौधारोपण कर दिया जाएगा, तो इन गरीबों की रोजी-रोटी का क्या होगा? विधायक का तर्क था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा था, फिर भी उनसे किसी तरह की चर्चा नहीं की गई, जो कि अनुचित है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पर्यावरण संरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की आजीविका की सुरक्षा सर्वोपरि है। यदि प्रशासन ने पहले उनसे चर्चा की होती और प्रभावित लोगों के लिए रोजगार का विकल्प तलाशा होता, तो किसी भी विवाद की नौबत ही नहीं आती।

इस पूरे विवाद ने इलाके की राजनीति को गर्मा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने आम लोगों में भी चर्चा छेड़ दी है। कुछ लोग इसे विधायक की चिंता बताते हैं तो कुछ इसे सियासी स्टंट मान रहे हैं। फिलहाल प्रशासन ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

यह घटना एक बार फिर इस सवाल को खड़ा करती है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं को लागू करते समय स्थानीय लोगों की आजीविका और अधिकारों को दरकिनार करना कितना सही है।

IMG 20250814 WA0055

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 16