लोन न चुकाने पर आधार हाउसिंग ने जब्त किया मकान

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  मंगलवार को आसनसोल के चेलीडांगा क्रिश्चन पाड़ा इलाके में आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां रहने वाले शांति लाल और उनकी पत्नी रूबी लाल का मकान लोन न चुकाने के कारण जब्त कर लिया गया। बताया गया कि इस मकान की वर्तमान कीमत करीब 11 लाख 43 हज़ार रुपये है।

कोर्ट की अनुमति से हुई कार्रवाई
बैंक की ओर से नियुक्त अधिवक्ता सबीना खातून ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के बाद की गई। अदालत से अनुमति मिलने के बाद ही मकान को सील किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई थी ताकि किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो।

IMG 20250511 WA0050

8 लाख का लोन बढ़कर हुआ 11.43 लाख
आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारी तारकनाथ सामंतो ने बताया कि शांति लाल ने वर्ष 2023 में 8 लाख रुपये का हाउसिंग लोन लिया था। शुरुआती दो-तीन किस्तें समय पर भरी गईं, लेकिन इसके बाद भुगतान पूरी तरह बंद हो गया। कई बार नोटिस भेजने और समझाने के बावजूद जब बकाया राशि नहीं चुकाई गई, तो ब्याज और पेनल्टी मिलाकर कुल रकम 11.43 लाख रुपये तक पहुंच गई। अंततः अदालत के आदेश के बाद मकान जब्त करना पड़ा।

IMG 20240918 WA0025

इस कार्रवाई ने इलाके में खलबली मचा दी है। लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि बैंकिंग सेक्टर अब लोन डिफॉल्टर्स पर बिल्कुल भी नरमी नहीं बरत रहा। जहां एक ओर कुछ स्थानीय लोग इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर बड़ा बोझ बताते हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे “लोन चुकाने की जिम्मेदारी की कड़ी याद” मान रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 2 3
Users Today : 1
Users Yesterday : 30