विवेकानंद की मूर्ति हटाकर बनी अवैध इमारत ध्वस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पूर्व बर्दवान :  मंगलवार को बर्दवान नगर पालिका ने एक बड़ी और कड़ी कार्रवाई करते हुए परबीरहाटा इलाके में बनी तीन मंजिला अवैध इमारत को जमींदोज कर दिया। यह इमारत न केवल सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी, बल्कि यहां पहले स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित थी, जिसे हटाकर रातों-रात व्यावसायिक निर्माण खड़ा कर दिया गया था।

बिरयानी की दुकान और क्लब चला रहे थे
स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्दवान-तेलीपुकुर रोड पर नेताजी संघ का एक मंजिला क्लबघर मौजूद था। आरोप है कि क्लब के ही कुछ लोगों ने मूर्ति को हटाकर बिना अनुमति तीन मंजिला विशाल इमारत बना ली। इस इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर बिरयानी की दुकानें चलाई जा रही थीं, जबकि तीसरी मंजिल पर क्लब संचालित हो रहा था।

IMG 20250511 WA0050

नगरपालिका ने दिखाई सख्ती
नगरपालिका के चेयरमैन परेश सरकार ने घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि यह बेहद आपत्तिजनक है कि स्वामी विवेकानंद जैसी महान विभूति की मूर्ति को हटाकर अवैध तरीके से व्यवसायिक इमारत खड़ी कर दी गई। उन्होंने कहा, “हमने इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त न करने और तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया।”

बार-बार नोटिस, फिर कोर्ट की समय-सीमा
नगरपालिका के कानून अधिकारी तन्मय ता ने बताया कि इमारत के खिलाफ कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन क्लब ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद क्लब के लोग मामला लेकर हाई कोर्ट गए। हालांकि कोर्ट ने भी क्लब को कोई राहत नहीं दी और नगरपालिका को तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जैसे ही समय-सीमा पूरी हुई, नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर पूरी इमारत को गिरा दिया।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोग बने गवाह
इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे। नगरपालिका की इस सख्त कार्रवाई ने इलाके में अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ साफ संदेश दे दिया है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे न केवल अवैध निर्माण पर रोक लगेगी बल्कि शहर में कानून और व्यवस्था का भी सशक्त संदेश जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 2 3
Users Today : 1
Users Yesterday : 30