Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

वेतन वृद्धि की माँग पर डीएसपी अस्पताल कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  बुधवार सुबह से ही दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) अस्पताल परिसर में उस समय हलचल मच गई जब अस्पताल के लगभग 300 अस्थाई कर्मचारियों ने मुख्य द्वार के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वेतन वृद्धि की माँग को लेकर किया गया यह विरोध प्रदर्शन कई घंटों तक जारी रहा। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण अस्पताल की नियमित सेवाएं प्रभावित हुईं, हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं ताकि मरीजों को गंभीर स्थिति में किसी तरह की दिक्कत न हो।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार महंगाई बढ़ने के बावजूद वर्षों से उनके वेतन में कोई इजाफा नहीं किया गया है। उनका कहना था कि इस मुद्दे को कई बार स्थानीय नेताओं और मंत्रियों तक पहुँचाया गया, लेकिन बार-बार आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं निकला। मजबूरन अब उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी प्राथमिक माँग है कि उन्हें सीएलसी (केंद्रीय श्रम आयुक्त) दर से वेतन दिया जाए।

IMG 20250511 WA0050

इस बीच तृणमूल श्रमिक संगठन की कोर कमेटी के सदस्य बंटी सिंह मौके पर पहुँचे और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की माँग उचित है और वेतन वृद्धि की दिशा में कदम उठाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को विरोध दर्ज कराने का पूरा अधिकार है, लेकिन अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर हड़ताल करना उचित नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोर कमेटी जल्द ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और 10 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

बंटी सिंह ने यह भी बताया कि अस्पताल की सेवाएँ बाधित नहीं हुई हैं। आपातकालीन वार्ड, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह चालू रहे तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। इसके बावजूद उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।

दूसरी ओर, कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। इससे अस्पताल प्रशासन और स्थानीय प्रबंधन पर दबाव और बढ़ गया है। फिलहाल सभी की निगाहें आगामी बैठक और उसमें लिए जाने वाले निर्णय पर टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 2
Users Today : 1
Users Yesterday : 16