Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

सड़क पर खड़ी गायों से यातायात बाधित, दुर्घटना की आशंका बढ़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  बुधवार को आसनसोल-चितरंजन रोड पर रूपनारायणपुर डाबर चौराहे के पास एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। मानो सड़क पर ही गायों का बाज़ार सज गया हो। बड़ी संख्या में गायें सड़क के बीचोंबीच खड़ी थीं और इधर-उधर घूम रही थीं।

सड़क के दोनों ओर बैंक, स्कूल, दुकानें और घर होने के कारण यह इलाका हमेशा भीड़भाड़ वाला रहता है। दिन के समय यहां से यात्री बसें, छात्र-छात्राओं से भरी गाड़ियाँ, ऑटो और टोटो लगातार गुजरते रहते हैं। ऐसे में सड़क पर गायों की मौजूदगी ने राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर दी।

IMG 20250511 WA0050

गायों की वजह से वाहनों को धीमी गति से निकलना पड़ा। कई बार अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिससे टक्कर की संभावना और भी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर इस समस्या पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। आए दिन सड़क पर आवारा मवेशी दिखाई देते हैं, लेकिन व्यस्त चौराहों पर उनकी मौजूदगी यात्रियों और विद्यार्थियों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका और प्रशासन से अपील की है कि गायों और अन्य मवेशियों के लिए अलग से व्यवस्था की जाए ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 2
Users Today : 1
Users Yesterday : 16