Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

कुल्टी में पार्षद पर 60 हजार गबन का आरोप, हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर पुलिस फाड़ी क्षेत्र के बलतोड़िया वार्ड संख्या 66 में जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने तृणमूल पार्षद अशोक पासवान पर गणेश पूजा मेला कमेटी के 60 हजार रुपये गबन करने का गंभीर आरोप लगाया।

लोगों का आरोप – पैसे और कमेटी दोनों पर खेल

इलाके के सैकड़ों लोगों ने आरोप लगाया कि पार्षद अशोक पासवान ने न केवल पूजा कमेटी के लगभग 60 हजार रुपये हड़प लिए, बल्कि पहले से चल रही युवा संघ गणेश पूजा कमेटी के रहते हुए एक नई कमेटी का गठन भी कर दिया। लोगों का कहना है कि पूजा निधि में जमा राशि का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं दिया गया और इस पैसे का दुरुपयोग किया गया है। इसी को लेकर गुस्साए लोगों ने पार्षद के कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

IMG 20250511 WA0050

पार्षद ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

आरोपों पर सफाई देते हुए पार्षद अशोक पासवान ने कहा कि वे पूरी तरह निर्दोष हैं और यह आरोप केवल उनकी छवि खराब करने के लिए लगाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जब से वे पार्षद बने हैं, तब से पूजा कमेटी में पहले से कहीं अधिक धनराशि जमा करवाई है।
उन्होंने कहा कि वे किसी भी समय पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि उन्होंने कोई गबन नहीं किया।

नई कमेटी पर सवाल, चुप रहे पार्षद

हालांकि, स्थानीय लोगों ने नई कमेटी के गठन को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पहले से सक्रिय कमेटी के रहते हुए दूसरी कमेटी का गठन कर पार्षद ने इलाके में भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा की है। इस पर पार्षद ने सीधा कोई जवाब नहीं दिया।

IMG 20240918 WA0025

हंगामे से गरमाया माहौल

पार्षद के कार्यालय पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। भीड़ की मांग थी कि पार्षद तत्काल गबन किए गए 60 हजार रुपये वापस करें और नई कमेटी को रद्द किया जाए।
मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि इलाके में राजनीतिक और सामाजिक तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गणेश पूजा कमेटी से जुड़े 60 हजार रुपये के कथित गबन ने कुल्टी की राजनीति को गरमा दिया है। स्थानीय लोग पार्षद से जवाब मांग रहे हैं, जबकि पार्षद अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह नकार रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 48