Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

बिजली गुल होने से रानीगंज बंशरा खदान में 18 मजदूर फंसे

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज :  रानीगंज के बंशरा कोलियरी में शुक्रवार सुबह एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब अचानक बिजली गुल हो जाने से 18 मजदूर करीब डेढ़ घंटे तक खदान के भीतर फंसे रहे। घटना सुबह 9:20 बजे की बताई जा रही है, जब सी-पिलर के अंदर जा रही पुली अचानक बीच में रुक गई और मजदूर 600 फीट की ऊँचाई पर लटक गए। खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों के परिजन व स्थानीय लोग दहशत में आ गए।जानकारी के अनुसार, पुली लगभग 50 फीट की गहराई में जा रही थी, तभी अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जैसे ही बिजली गई, मशीनें रुक गईं और मजदूरों की जान खतरे में पड़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक मजदूर उसी स्थिति में लटके रहे।

IMG 20250511 WA0050

सुबह 11 बजे के आसपास बिजली बहाल होने पर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस दौरान मजदूरों की सांसें अटकी रहीं और खदान परिसर में हड़कंप का माहौल रहा।घटना की खबर फैलते ही कोलियरी परिसर में तनाव बढ़ गया। गुस्साए मजदूरों और परिजनों ने अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि ऐसी घटनाएँ यहाँ आम हो चुकी हैं और प्रबंधन मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मजदूरों का कहना है कि खराब बिजली सेवा और समय-समय पर होने वाली तकनीकी खराबियों के चलते हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।विरोध कर रहे मजदूरों ने कहा कि यह सिर्फ किस्मत अच्छी थी कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर आ गए। अगर देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रबंधन ठोस कदम नहीं उठाएगा और खदानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन नहीं होगा, तब तक वे चैन से काम नहीं करेंगे।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना के बाद से खदान श्रमिकों में गहरा आक्रोश है। मजदूर नेताओं ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार और खदानों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की माँग वे लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार की यह घटना उनकी लापरवाही और गैरजिम्मेदारी का जीता-जागता उदाहरण है।उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुँची और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। अधिकारियों ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि मामले की जाँच की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाएँ न हों, इसके लिए कदम उठाए जाएँगे।हालाँकि, मजदूरों का कहना है कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। जब तक बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की जाती, तब तक मजदूरों की जान हमेशा खतरे में बनी रहेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 2
Users Today : 1
Users Yesterday : 16