Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

नवजात को प्लास्टिक थैले संग नाले में फेंका, इंसानियत शर्मसार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर : औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के बेनाचिती शालबागान इलाके में सोमवार देर रात एक ऐसी हृदयविदारक घटना घटी जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। एक अंधेरी गली से अचानक मासूम की करुण पुकार गूंजी। स्थानीय लोग आवाज़ की दिशा में दौड़े तो देखा कि नाले में प्लास्टिक के थैले में लिपटा हुआ एक नवजात शिशु पड़ा है। यह दृश्य देखकर लोग अवाक रह गए और चीखें निकल पड़ीं।स्थानीय युवकों ने तत्काल बच्चे को नाले से बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी। दुर्गापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को तत्काल दुर्गापुर उप-महकमा अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा जीवन के लिए संघर्ष कर रहा था, किंतु प्राथमिक उपचार के बाद अब उसकी स्थिति स्थिर है।

IMG 20250511 WA0050

हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि उसे अभी गहन देखभाल की जरूरत है।इस अमानवीय कृत्य से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि जिस क्रूरता से मासूम को कूड़े की तरह नाले में फेंका गया, वह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि इंसानियत पर कलंक है। एक बुजुर्ग निवासी ने भावुक होकर कहा— “अगर कोई बच्चा पालने में असमर्थ है, तो देशभर में अनाथालय और दत्तक केंद्र हैं। वहां सौंपना चाहिए था।

IMG 20240918 WA0025

लेकिन इस तरह मौत के मुंह में धकेलना जघन्य पाप है।”पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चे को जन्म के तुरंत बाद ही फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोषियों का पता लगाकर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गई है। लोग इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “आज इंसानियत शर्मसार हो गई है।” वहीं कुछ लोगों ने ऐसे मामलों में कठोर कानून लागू करने की मांग उठाई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 48