Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

अंडाल पुलिस ने पुणे ज्वैलरी चोरी के आरोपी को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर : शनिवार को अंडाल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। महाराष्ट्र के पुणे में ज्वैलरी की दुकान से लाखों रुपये मूल्य का 250 ग्राम सोना चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी की पहचान बैद्यनाथ मंडल उर्फ़ पुरनो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बीरभूम जिले का निवासी है।

चार महीने पहले चोरी कर हुआ था फरार

पुलिस के अनुसार, बैद्यनाथ मंडल पुणे के रविवार पेठ मार्केट स्थित एक ज्वैलरी शॉप में कारीगर का काम करता था। करीब चार महीने पहले उसने दुकान से 250 ग्राम सोना चोरी कर लिया और फरार हो गया। घटना के बाद ज्वैलरी शॉप मालिक ने पुणे के रविवार पेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से महाराष्ट्र पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

IMG 20250511 WA0050

अंडाल में कर रहा था नया काम

जांच के दौरान महाराष्ट्र पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल थाना क्षेत्र के काजोड़ा मोड़ इलाके में रह रहा है और एक मेटल कारखाने में काम कर रहा है। इस सूचना पर तुरंत अंडाल पुलिस से संपर्क किया गया। दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20240918 WA0025

सुरक्षा गार्ड के रूप में छिपा था पहचान

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले दो महीने से काजोड़ा मोड़ के एक कारखाने में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम कर रहा था। उसने अपनी पहचान छुपाकर यहां किराए के मकान में ठिकाना बना लिया था। हालांकि पुलिस की पैनी नज़र से वह बच नहीं सका।

अदालत में पेश

देर रात गिरफ्तार करने के बाद सुबह आरोपी को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 2
Users Today : 1
Users Yesterday : 16