नकली किन्नरों पर कार्रवाई न होने से भड़का किन्नर समाज

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल :  रविवार को अंडाल साउथ बाजार के रॉयल्टी मोड़ स्थित नजीराबाग में किन्नर समाज की बैठक हुई, जिसमें हाल ही में रानीगंज में हुए विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में जिले भर के किन्नरों ने हिस्सा लिया और आंदोलन की रणनीति तैयार की।

IMG 20250824 WA0030

जीविका छिनने का आरोप

किन्नर समाज की प्रतिनिधि उजाला तिवारी ने कहा कि उनका एकमात्र जीवनयापन का साधन शुभ अवसरों पर लोगों से आशीर्वाद स्वरूप मिलने वाली बधाई है। लेकिन कुछ लोग नकली किन्नर बनकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, टोल प्लाजा और बाजारों में लोगों से जबरन वसूली कर रहे हैं। इससे न केवल आम जनता परेशान होती है, बल्कि असली किन्नरों की बदनामी भी होती है।

IMG 20250511 WA0050

रानीगंज विवाद पर उठाए सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि रानीगंज में मनोज डोम नामक व्यक्ति नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली करता है। 13 अगस्त को असली किन्नर समाज ने जब इसका विरोध और पर्दाफाश करने की कोशिश की तो मनोज डोम के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन सोने की चेन, एक सोने की बाली और एक कीमती एप्पल मोबाइल छीन लिया गया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

किन्नर समाज का कहना है कि घटना की लिखित शिकायत रानीगंज थाना में दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उजाला तिवारी ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आरोपी पर सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

IMG 20240918 WA0025

महागुरु के नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी

बैठक में किन्नर समाज की महागुरु समेत सभी वरिष्ठ किन्नर मौजूद थे। उन्होंने एक सुर में कहा कि नकली किन्नरों की गतिविधियां असली किन्नरों के जीवन पर संकट खड़ा कर रही हैं। पुलिस की चुप्पी इस समस्या को और गंभीर बना रही है। किन्नर समाज ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और उनके लूटे गए सामान वापस नहीं मिले, तो वे सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध करेंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 2 1
Users Today : 29
Users Yesterday : 30