दुर्गापुर सिटी सेंटर में महिला से चेन लूट, एक बदमाश पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर : सोमवार रात दुर्गापुर सिटी सेंटर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे विदिशा बस स्टैंड के पास घटी। महिला की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक किशोर बदमाश को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चतुरंगा इलाके की रहने वाली तनु राय अपने दो सहेलियों और एक युवक के साथ डेली मार्केट की ओर जा रही थीं। तभी अचानक एक कार उनके पास आकर रुकी और उसमें से दो युवक उतरे। उन्होंने तनु राय के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। तनु ने हिम्मत दिखाते हुए चेन को कसकर पकड़ लिया, जिसके कारण चेन का आधा हिस्सा उनके हाथ में रह गया, जबकि बदमाश बाकी हिस्सा लेकर भागने में सफल रहे।

IMG 20250511 WA0050

तनु की जोरदार चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद लोग दौड़े और पीछा कर एक किशोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे तुरंत सिटी सेंटर फाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है और उसका घर बर्धमान जिले में है।

इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हंगामा मचा रहा। लोगों का कहना था कि सिटी सेंटर जैसे भीड़-भाड़ और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस तरह की वारदात होना बेहद चिंताजनक है। कई लोगों ने पुलिस गश्त को अपर्याप्त बताते हुए नाराज़गी भी जताई।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने बताया कि फरार हुए तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथ ही उस कार का भी पता लगाया जा रहा है जिससे बदमाश मौके पर पहुंचे थे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि लगातार हो रही चेन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को रात के समय गश्त बढ़ानी होगी। वहीं, पीड़ित महिला तनु राय ने कहा कि अगर स्थानीय लोग मदद के लिए नहीं आते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 2 0
Users Today : 28
Users Yesterday : 30