Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

जम्मू भूस्खलन में दुर्गापुर के चार श्रद्धालु फँसे, चिंता बढ़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर : बुधवार को पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे शहर के चार निवासी जम्मू में भूस्खलन की चपेट में आकर फँस गए। जम्मू रेलवे स्टेशन से लगभग दस किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ। फँसे श्रद्धालुओं में तीन सिटी सेंटर निवासी और एक डीएसपी टाउनशिप बी-ज़ोन, तिलक रोड का रहने वाला है।फँसे श्रद्धालुओं में सिटी सेंटर निवासी संजय चक्रवर्ती ने फोन पर बताया कि हालात बेहद ख़राब हैं। भारी बारिश लगातार जारी है और नेटवर्क की समस्या के कारण वे परिजनों से भी ठीक से संपर्क नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि अब तक कोई बड़ा बचाव अभियान शुरू नहीं हुआ है, जिससे सभी की चिंता और बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर से गए बाकी तीन लोग पिंटू सिंह, प्रदीप कुमार प्रमाणिक और सुशांत घोष भी इस भूस्खलन में फँसे हुए हैं। सभी यात्री दर्शन कर लौटते समय अचानक हुए इस प्राकृतिक हादसे में रास्ते में ही रुक गए।

IMG 20250511 WA0050

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं और कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मंगलवार को अर्धकुंवारी क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन के कारण पाँच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि लगभग 14 लोग घायल हो गए। भारी चट्टानें और पत्थर गिरने से पूरे मार्ग पर अफरातफरी का माहौल है।दुर्गापुर में फँसे श्रद्धालुओं के परिवारजन बेहद चिंतित हैं। सभी लोग लगातार प्रशासन और परिचितों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उनके सुरक्षित लौटने की व्यवस्था हो सके।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन और बचाव दल इन फँसे श्रद्धालुओं को प्राथमिकता पर निकालने की कोशिश करें।विशेषज्ञों का मानना है कि अमरनाथ और वैष्णो देवी जैसी पहाड़ी तीर्थयात्राओं में बारिश के मौसम में प्राकृतिक आपदाओं का ख़तरा हमेशा बना रहता है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख़्ता इंतज़ाम ज़रूरी हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 8
Users Today : 5
Users Yesterday : 48