उदिशा प्रेक्षागृह में राज्यपुरस्कार अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (ईआरबीएसजी) का राज्यपुरस्कार अवॉर्ड समारोह 28 अगस्त 2025 को उदिशा प्रेक्षागृह में भव्य और गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एवं पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (ईआरबीएसजी) के संरक्षक श्री मिलिंद देऊस्कर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत ईआरबीएसजी की राज्य मुख्य आयुक्त श्रीमती ज़रीना फिरदौसी के स्वागत भाषण से हुई,

IMG 20250511 WA0050

इसके पश्चात लिलुआ ज़िले द्वारा एक जीवंत उद्घाटन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह की सांस्कृतिक छवि को जमालपुर जिले की लोकनृत्य प्रस्तुति और आसनसोल जिले के रचनात्मक नृत्य ने और भी समृद्ध किया। शाम का एक गौरवपूर्ण क्षण रहा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का परिचय, जिनकी असाधारण उपलब्धियों को एक विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। इस वीडियो में उनके सफर और भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के सम्मान को दर्शाया गया।

IMG 20250829 WA0025

एक अन्य प्रमुख आकर्षण रहा श्री एस. पी. सिंह, अपर महाप्रबंधक/पूर्व रेलवे एवं अध्यक्ष/ईआरबीएसजी का औपचारिक समावेशन, जिन्हें राष्ट्रपति पदक और उत्तरीय से सम्मानित किया गया।

IMG 20240918 WA0025

इसके बाद, ईआरबीएसजी के संरक्षक द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स को प्रतिष्ठित राज्य पुरस्कार प्रदान किए गए। इस समारोह में माननीय महाप्रबंधक/ईआर एवं संरक्षक/ईआरबीएसजी द्वारा 21वें अखिल भारतीय रेलवे जम्बोरेट के लोगो का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन संरक्षक के आशीर्वचन और श्रीमती जे. पी. कुसुमाकर, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) एवं राज्य सचिव (गाइड्स) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह अविस्मरणीय अवसर न केवल स्काउट्स और गाइड्स की प्रतिबद्धता एवं उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि उन्हें सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की अपनी यात्रा को उत्साह के साथ जारी रखने हेतु प्रेरित भी किया, ताकि वे राष्ट्र और समाज की प्रगति में योगदान करते रहें।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 1 6
Users Today : 24
Users Yesterday : 30