Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

दिनदहाड़े कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर सुबह अचानक गोलियों की आवाज़ से दहल उठा। आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बरो कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी जावेद रहमान की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में भारी दहशत फैल गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब पुलिस के हाथ में है और जांच को नई दिशा देने में अहम साबित हो सकता है।

घटना सुबह लगभग साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। जावेद रहमान, जो रहमान पाड़ा के निवासी थे, अपने घर से दफ्तर जाने के लिए निकले ही थे कि अचानक बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमलावरों ने लगातार कई राउंड फायर किए, जिससे जावेद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन चिकित्सकों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया।

IMG 20250511 WA0050

मृतक के परिजनों और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि जावेद पिछले कुछ समय से जमीन विवाद को लेकर दबाव झेल रहे थे। पुलिस को भी शक है कि इसी विवाद के चलते उन पर हमला किया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। उसमें साफ दिख रहा है कि दोनों हमलावर हेलमेट पहने हुए थे और घटना को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार में बाइक पर भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा और भय दोनों का माहौल है। जावेद रहमान की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और पुलिस से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। नगर निगम कार्यालय में भी शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने बताया कि जावेद एक मिलनसार और ईमानदार व्यक्ति थे, जिनकी असामयिक मौत ने सभी को झकझोर दिया है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों ने कहा कि नियामतपुर क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और आम जनता असुरक्षा का अनुभव कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें न हों।

फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि चाहे जमीन विवाद हो या कोई अन्य कारण, अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 8
Users Today : 5
Users Yesterday : 48