Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

दुर्गापुर युवती की हत्या की गुत्थी में,आसनसोल रेलवे स्टेशन से प्रेमी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्दवान जिले में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दुर्गापुर के गोपाल माठ इलाके की एक 22 वर्षीय युवती का शव आसनसोल के डामरा जंगल से बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहशत और आक्रोश से भर दिया है। परिजन और स्थानीय लोग इसे योजनाबद्ध हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका हाल ही में कॉलेज से स्नातक हुई थी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की कड़ी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, युवती की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आसनसोल डामरा निवासी राकेश पासवान से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और रिश्ते ने प्रेम का रूप ले लिया। हालांकि, राकेश के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, जिसके चलते दोनों के बीच तनाव और मतभेद बढ़ते गए।

IMG 20250511 WA0050

शनिवार सुबह जब डामरा जंगल से युवती का शव बरामद हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। शव के गले पर निशान और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई।

घटना के बाद आरोपी राकेश पासवान फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे आसनसोल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान राकेश के बयानों में कई विरोधाभास मिले हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत से उसकी 14 दिन की रिमांड मांगी है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

इस बीच मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। पुलिस युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया चैट्स भी खंगाल रही है ताकि घटनाक्रम की सटीक तस्वीर सामने आ सके।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है और इसमें राकेश के अलावा अन्य लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

IMG 20240918 WA0025

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए बढ़ते अनियंत्रित संबंधों को लेकर समाज में गंभीर खतरा पनप रहा है। पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि युवती के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।

इस रहस्यमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साइबर जांच और पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, आरोपी की रिमांड पर पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 16
Users Yesterday : 31