Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

कार्निवाल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने की अहम बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद राज्य सरकार की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न जिलों में भव्य कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। रविवार को इसी विषय पर जिला अधिकारी एस. पन्नबलम की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक, जिला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी तथा प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिला अधिकारी ने बताया कि कार्निवाल की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिले में आसनसोल और दुर्गापुर दोनों जगह कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। इस बार भी आसनसोल में कार्निवाल उसी स्थान पर होने की संभावना है, जहां पिछले वर्ष आयोजित हुआ था।

IMG 20250511 WA0050

जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) की टीम द्वारा स्थान का सर्वेक्षण किया जा रहा है। हालांकि अभी तक प्रशासन की प्राथमिक योजना यही है कि पिछले साल की जगह को ही इस बार भी कार्निवाल के लिए चुना जाए। उन्होंने कहा कि स्थान को लेकर अंतिम निर्णय सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा।

बैठक में कार्निवाल के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं जैसे सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, मंच निर्माण, सजावट, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

IMG 20240918 WA0025

कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने कहा कि दुर्गा पूजा और उसके बाद का कार्निवाल बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर हैं। यह केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल और कला-संस्कृति के प्रदर्शन का भी एक बड़ा माध्यम है। ऐसे आयोजन क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करते हैं और लोगों में उत्साह का माहौल पैदा करते हैं।

स्थानीय लोगों में कार्निवाल को लेकर अभी से उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि दुर्गा पूजा की तरह कार्निवाल भी पूरे जिले में एकता और उल्लास का संदेश फैलाता है। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इस बार का आयोजन पिछले वर्षों से और भी भव्य तथा आकर्षक होगा।आसनसोल में होने वाले इस कार्निवाल को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और आने वाले दिनों में इसकी तिथि एवं विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 16
Users Yesterday : 31