डोमजुर में सड़क हादसे से बाल-बाल बचे पंचायत मंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, मंत्री जी दुर्गापुर से कोलकाता लौट रहे थे। इस दौरान हावड़ा जिले के डोमजुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार अचानक एक तेज़ रफ्तार बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री जी की कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और पीछे चल रही दो कारों को टक्कर मारने के बाद सीधे मंत्री जी की गाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक आगे चल रहे ट्रक के नीचे जा घुसी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

IMG 20250511 WA0050

दुर्घटना के दौरान मंत्री जी की कार जोरदार झटके से हिल गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह गाड़ी को नियंत्रित किया और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मंत्री जी कुछ पल के लिए अचेत हो गए और घबराहट में कार से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और मंत्री जी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे में घायल बाइक सवार को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्री जी के सुरक्षित होने की खबर फैलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। वहीं, पार्टी नेताओं ने दुर्घटनाओं की लगातार बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई और कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुलिस और प्रशासन को अधिक सख्ती दिखानी चाहिए। उनका आरोप है कि तेज़ रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित रहती है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों ने भी इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि राजमार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की गश्त बेहद कम है, जिसके चलते रोज़ाना तेज़ रफ्तार वाहन सड़क हादसों का कारण बनते हैं।

घटना के बाद मंत्री जी के काफिले की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नए सिरे से सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 0 9
Users Today : 17
Users Yesterday : 30