Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल-झारखंड सीमा पर फिर मिली लाश, दहशत बढ़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  रविवार को आसनसोल-झारखंड सीमा के लाउदोहा इलाके में एक और लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। श्रीकृष्णपुर स्थित पेतो थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास एक कुएं से सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश ने स्थानीय लोगों के बीच दहशत और आक्रोश फैला दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह स्थानीय चरवाहों ने कुएं से आ रही दुर्गंध महसूस की और जब उन्होंने झांका तो अंदर शव दिखाई दिया। तुरंत शोर मचाकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।

कुएं के पास एक बैग और कुछ कपड़े भी मिले। इन्हीं आधारों पर शव की पहचान रांगामाटी गांव निवासी शेख गियासुद्दीन ने अपनी पत्नी अलैया बीबी के रूप में की। गियासुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी 16 अगस्त से लापता थी। उस दिन सुबह वे बेटे को ट्यूशन छोड़ने गए थे और लौटकर आए तो बेटी ने कहा कि मां नानी के पास गई है। लेकिन नानी ने साफ किया कि अलैया उनके पास नहीं आई थी। इसके बाद गियासुद्दीन ने लाउदोहा फरीदपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

IMG 20250511 WA0050

गृहिणी के गायब होने के साथ ही घर से सारे गहने और करीब 18,000 रुपये नकद भी गायब हो गए थे। गियासुद्दीन का दावा है कि उनकी पत्नी किसी और से संबंध में थी, हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह किसके साथ घर से निकली और क्यों।

अब 15 दिन बाद उसका शव कुएं से मिलना पूरे मामले को और रहस्यमयी बना देता है। ग्रामीणों और परिजनों के बीच सवाल यह है कि क्या अलैया ने आत्महत्या की या फिर किसी ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारण का पता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। इस बीच पुलिस कई पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में लगातार लाशें मिल रही हैं। हाल ही में दुर्गापुर के गोपाल मैदान की एक दसवीं कक्षा की छात्रा का शव डामरा जंगल से मिला था। अब गृहिणी की लाश ने भय का माहौल और बढ़ा दिया है।

IMG 20240918 WA0025

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करनी चाहिए। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लगातार इस तरह की वारदातें क्यों हो रही हैं। कहीं यह किसी सीरियल किलर का मामला तो नहीं या फिर ये घटनाएं अलग-अलग परिस्थितियों की उपज हैं?

फिलहाल, फरीदपुर पुलिस मामले की हर बारीकी से छानबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रहस्य से पर्दा उठाया जाएगा। लेकिन लगातार मिल रही लाशों से आसनसोल-झारखंड सीमा क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 16
Users Yesterday : 31