Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

कुल्टी में यौनकर्मी महिला से मारपीट, दुकानदार दंपति पर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  सोमवार को आसनसोल कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी क्षेत्र के दिशा यौनपल्ली इलाके से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया। देर रात एक यौनकर्मी महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के दुकानदार मिथुन और उसकी पत्नी निशा ने उससे जबरन कार्य कराया और उचित मेहनताना न देने के साथ मारपीट भी की।

पीड़िता के अनुसार, दुकानदार दंपति ने उससे करीब साढ़े तीन घंटे तक काम करवाया, जबकि भुगतान मात्र ढाई घंटे का ही किया गया। इतना ही नहीं, कथित रूप से बक्शीस के पैसे भी दंपति ने खुद ले लिये। जब महिला ने इसका विरोध करते हुए पूरा मेहनताना मांगना चाहा तो मिथुन और उसकी पत्नी निशा ने उसके साथ मारपीट की।

IMG 20250511 WA0050

घटना के बाद पीड़िता महिला सहायता की आस में दिशा स्थित दुरबार महिला समिति पहुँची, किंतु वहाँ से भी कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद वह नियामतपुर पुलिस फाड़ी पहुँची और पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दुकानदार मिथुन को हिरासत में लिया, साथ ही उस ग्राहक को भी थाने लाया गया, जिसके पैसे को लेकर विवाद खड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की गहन जाँच चल रही है। पीड़िता के बयान, आरोपित पक्ष और संबंधित ग्राहक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दिशा यौनपल्ली में इस प्रकार की घटनाएँ कोई नई बात नहीं हैं। अक्सर यौनकर्मी महिलाओं के साथ मारपीट या पैसे की अदायगी को लेकर विवाद होता रहता है, लेकिन अधिकतर मामले दबाव या डर के कारण थाने तक नहीं पहुँच पाते। पीड़िताएं प्रायः चुपचाप सब कुछ सहन कर लेती हैं या उन्हें धमकाकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।

इस बार पीड़िता ने साहस दिखाते हुए थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिससे मामला कानूनी स्तर तक पहुँचा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस तरह के मामलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और यौनकर्मी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि वे सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर सकें।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 1
Users Today : 16
Users Yesterday : 31