नियामतपुर जीटी रोड धंसा, दहशत और मरम्मत शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  मंगलवार को कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर स्थित सेन थेनी स्कूल के पास जीटी रोड धंसने की घटना चर्चा का विषय बनी रही। दो दिन पूर्व अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा नीचे बैठ जाने से वहां गहरा गड्ढा बन गया था। इस घटना ने स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को गंभीर चिंता में डाल दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हज़ारों वाहन गुजरते हैं। इनमें ट्रक, डंपर और भारी वाहनों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में अचानक सड़क धंसने से बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। कई व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सड़क की खराब हालत को लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया, जिसका परिणाम आज सामने है। सड़क की जर्जर स्थिति पहले से ही परेशानी का कारण बनी हुई थी और अब धंसने से स्थिति और भी भयावह हो गई है।

IMG 20250511 WA0050

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। इलाके को तुरंत बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया और जेसीबी मशीन लगाकर गड्ढे को मिट्टी से भरने का काम शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल अस्थायी मरम्मत की जा रही है ताकि यातायात पूरी तरह बाधित न हो। साथ ही आश्वासन दिया गया कि स्थायी समाधान के लिए भी योजना तैयार की जाएगी। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

IMG 20240918 WA0025

एक दुकानदार ने कहा कि सड़क धंसने से ग्राहकों की आवाजाही ठप हो गई है, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की। वहीं कुछ लोगों ने चिंता जताई कि बरसात के मौसम में यह समस्या और गहराई पकड़ सकती है। यदि सही मरम्मत नहीं हुई तो भविष्य में और गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल इस हिस्से पर यातायात नियंत्रित रहेगा। लोगों को चेतावनी दी गई है कि खतरे वाले इलाके के पास न जाएँ। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही इस मार्ग को सामान्य यातायात के लिए खोला जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 0 7
Users Today : 15
Users Yesterday : 30