दुर्गापुर बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, मची दहशत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  गुरुवार दोपहर दुर्गापुर के शोभापुर स्थित आईक्यू सिटी की एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भयानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही भवन में रहने वाले लोग दहशत में अपने-अपने फ्लैट छोड़कर नीचे उतर आए। आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सभी असहाय दिखे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। किसी के पास आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक साधन नहीं थे। आरोप है कि इमारत में लगे अग्निशमन यंत्र काफी पहले ही समाप्त हो चुके थे और लंबे समय से उनका रखरखाव नहीं किया गया था। ऐसे में आग लगते ही लोग केवल बाहर भागने को मजबूर हो गए।

IMG 20250511 WA0050

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के उप-अधिकारी पूर्णेंदु भौमिक ने बताया कि पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत हुई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रभावित परिवार ने बताया कि तेज धमाके की आवाज के बाद फ्लैट में अचानक आग लग गई। जब तक वे घटनास्थल पहुँचे, तब तक कीमती दस्तावेज़, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित परिवार का कहना है कि सालों की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति एक झटके में खाक हो गई।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय निवासियों ने इमारत प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। यदि अग्निशमन यंत्र समय पर रखरखाव किए जाते तो आग पर तुरंत काबू पाया जा सकता था और इतना नुकसान नहीं होता।

दमकल विभाग ने भी इस मामले की जाँच की बात कही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि अग्निशमन यंत्रों की समय सीमा समाप्त हो चुकी है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने इमारत के निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की सलाह दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 5 5 5
Users Today : 49
Users Yesterday : 35