Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में एक महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने यात्री देखभाल का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 3 सितंबर, 2025 को ट्रेन संख्या 22643 एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस में एक शिशु का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया।

दोपहर 14:52 बजे उक्त ट्रेन आसनसोल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर पहुँची, जहाँ कोच संख्या S/7, बर्थ संख्या 12 (PNR: 4742275137) पर एक यात्री श्रीमती कुमारी (26), पत्नी श्री कुमार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। भारतीय रेलवे के यात्री सहायता पोर्टल रेलमदद के माध्यम से इस मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद वाणिज्यिक नियंत्रण (कॉमर्शियल कन्ट्रोल) और आसनसोल स्टेशन प्रबंधक द्वारा तत्काल समन्वय स्थापित किया गया।

IMG 20250511 WA0050

गौरी देवी अस्पताल (आसनसोल स्टेशन पर आपातकालीन स्टेशन कॉल के लिए संविदात्मक चिकित्सा एजेंसी) से डॉ. पी. के. चटर्जी के नेतृत्व में एक चिकित्सा दल बिना किसी देरी के ट्रेन के कोच में पहुँचा। समय पर चिकित्सा देखभाल के साथ श्रीमती कुमारी ने 15:08 बजे एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

इसके तुरंत बाद माँ और बच्चे दोनों को सावधानीपूर्वक ट्रेन से उतारा गया और रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस कर्मियों की देख-रेख में रेलवे एम्बुलेंस द्वारा 15:15 बजे आसनसोल के उप-मंडल अस्पताल पहुँचाया गया। माँ और बच्चे दोनों की हालत स्थिर बताई गयी है।

IMG 20240918 WA0025

रेलमदद के माध्यम से त्वरित कार्रवाई और आसनसोल मंडल के रेलवे कर्मचारियों, डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों के बीच निर्बाध समन्वय ने यात्री और उसके नवजात शिशु की सुविधा और संरक्षा सुनिश्चित की। रेलवे द्वारा की गयी इस मदद की साथी यात्रियों ने सराहना की और रेलवे की मानवीय और यात्री-हितैषी प्रतिक्रिया की सराहना की।

आसनसोल मंडल का यह उत्साहवर्धक हस्तक्षेप एक बार फिर यात्री कल्याण के प्रति रेलवे के समर्पण को दर्शाता है तथा जरूरत के समय त्वरित और सहानुभूतिपूर्वक प्रतिक्रिया देने की रेलवे की तत्परता को उजागर करता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 48