Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

दामोदर नदी में डूबे दो छात्रों के शव बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  कुल्टी थाना क्षेत्र स्थित दामोदर नदी में शनिवार को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। नदी में डूबे दो छात्रों के शव रविवार सुबह बरामद कर लिए गए। यह हादसा डिसरगढ़ दरगाह शरीफ के पीछे घटित हुआ था। मृतक छात्रों की पहचान तनवीर आलम (रेलपार, आसनसोल) और मोहम्मद रकीब (बरनपुर) के रूप में हुई है। दोनों अशरफिया मदरसा, रहमतनगर, बरनपुर के छात्र थे और उनकी उम्र महज 14 से 15 वर्ष थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मदरसा के सात छात्र गुपचुप तरीके से डिसरगढ़ दरगाह शरीफ पहुंचे। दोपहर में, तनवीर और रकीब अपने दोस्तों के साथ दामोदर नदी के घाट पर नहाने लगे। अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद पांच छात्रों ने चीख-पुकार मचाई, जिससे आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने छात्रों को पहले ही उस स्थान पर नहाने से मना किया था, लेकिन उनकी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया गया।

IMG 20250511 WA0050

घटना की जानकारी मिलते ही कुल्टी पुलिस, शाकतोड़िया चौकी पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन की विशेष टीम मौके पर पहुंची। शनिवार शाम तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरकार रविवार सुबह बचाव टीम ने अभियान दोबारा शुरू किया और दोनों छात्रों के शव नदी से बाहर निकाले।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला हादसा ही प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।

IMG 20240918 WA0025

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। मृतक छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि डिसरगढ़ घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31