ईडी की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू तस्करी पर 22 ठिकानों पर छापा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  अवैध बालू खनन से जुड़ी काली कमाई और धन शोधन के जाल को तोड़ने के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के चार जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। सुबह तड़के से शुरू हुई इस व्यापक छापेमारी में कोलकाता, झाड़ग्राम, नदिया और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कुल 22 ठिकानों पर रेड डाली गई। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे राज्य की राजनीति और कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया है। ईडी सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी पिछले तीन महीनों से जारी गुप्त निगरानी और खुफिया इनपुट के आधार पर की गई है। जांच एजेंसी का मानना है कि अवैध रेत खनन से हर महीने करोड़ों रुपये की आमदनी हो रही है और इस पैसे को हवाला, बीमा कंपनियों और अन्य व्यवसायों के जरिये सफेद किया जा रहा है।

IMG 20250908 WA0059

कोलकाता में छापे से सनसनी

राजधानी कोलकाता के कई हिस्सों में सोमवार सुबह केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बीच ईडी की टीमें एक साथ सक्रिय हुईं। बेहला, रीजेंट कॉलोनी, सॉल्टलेक, गरियाहाट, श्यामबाजार और टॉलीगंज इलाकों में कई ठिकानों पर रेड डाली गई। रीजेंट कॉलोनी में एक बीमा अधिकारी के आवास पर तलाशी चल रही है, वहीं बेहला में ‘जीडी माइनिंग’ नामक कंपनी के कार्यालय पर भी छापा पड़ा। यह कंपनी कथित तौर पर अवैध बालू कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है और इसका संचालन अरुण सर्राफ करता है, जो स्थानीय लोगों के बीच ‘सैंड किंग’ के नाम से मशहूर है। इसके अलावा बिधाननगर सेक्टर-5 स्थित उसी कंपनी के एक और दफ्तर पर भी ईडी अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

IMG 20250511 WA0050

झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में जब्त हुई नकदी

झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर क्षेत्र में भी ईडी की कार्रवाई ने लोगों को चौंका दिया। यहां रेत कारोबार से जुड़े ज़हीरुल अली के घर पर छापा मारा गया। बताया जाता है कि ज़हीरुल पहले पुलिस में कार्यरत थे, लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर रेत का व्यवसाय शुरू किया। तलाशी के दौरान उसके घर से करीब 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिसकी गिनती देर तक चलती रही। ईडी अधिकारियों ने उसके वाहनों और निजी दस्तावेजों की भी गहन जांच की। पश्चिम मेदिनीपुर में भी कारोबारी सौरव रॉय के घर पर तलाशी ली जा रही है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि ये सभी लोग लंबे समय से अवैध रेत कारोबार में सक्रिय हैं और इनके राजनीतिक व कारोबारी जगत से गहरे संबंध रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

कल्याणी में ईडी अधिकारी बीमार

नदिया जिले के कल्याणी में जीडी माइनिंग कंपनी के निदेशक धीमान चक्रवर्ती के घर पर भी तलाशी अभियान जारी है। इसी दौरान एक ईडी अधिकारी अचानक बीमार हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इससे छापेमारी पर कोई असर नहीं पड़ा है।

IMG 20250908 WA0058

हवाला और विदेश में निवेश की आशंका

ईडी अधिकारियों को संदेह है कि रेत खनन से प्राप्त काला धन हवाला के जरिये विदेशों में भेजा गया है। इसी सिलसिले में एजेंसी ने कोलकाता के एक बीमा एजेंट संजीव बॉयड के घर पर भी छापा मारा। संजीव पर हवाला नेटवर्क से जुड़कर अवैध लेन-देन करने का आरोप है। तलाशी में कई अहम दस्तावेज और उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उसके बयान और ईडी के पास मौजूद कागजात में काफी विरोधाभास मिला है।

IMG 20250908 WA0057

राजनीतिक बवाल भी शुरूt ga

जैसे ही ईडी की रेड की खबर सामने आई, बंगाल की राजनीति गर्म हो गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण के बिना इतने बड़े पैमाने पर रेत तस्करी संभव नहीं है। प्रदेश भाजपा नेताओं ने कहा कि “ईडी की कार्रवाई से असली चेहरे सामने आएंगे और जनता को पता चलेगा कि किसके संरक्षण में अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।”दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से ईडी का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी नेताओं ने कहा, “कानून को अपना काम करने दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र एजेंसियों को हथियार बनाकर राज्य सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।”

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में अवैध रेत खनन बंगाल के कई जिलों में बड़े उद्योग का रूप ले चुका है। इस कारोबार से न केवल राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण और नदियों की धारा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सोमवार को ईडी द्वारा 22 जगहों पर की गई छापेमारी को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। ईडी सूत्रों ने बताया कि अब तक बरामद नकदी, दस्तावेज और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है। कई बैंक खातों और संपत्ति के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। एजेंसी का मानना है कि इस अभियान से अवैध रेत कारोबार में शामिल बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा और कई सफेदपोश चेहरे भी सामने आ सकते हैं।राज्यभर में छापेमारी की खबर से आम लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई जगह लोगों ने कहा कि यह कार्रवाई देर से सही लेकिन जरूरी कदम है, क्योंकि रेत माफिया की वजह से स्थानीय प्रशासन और आम जनता दोनों परेशान रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 5 4 9
Users Today : 43
Users Yesterday : 35