Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ ट्रैफिक गार्ड ने शहर की सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने वाले अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। आंकड़ों के अनुसार, 25 मार्च से 25 अगस्त के बीच ट्रैफिक पुलिस ने 2042 चालान काटे। यह संख्या पिछले वर्ष 2024 के पहले छह महीनों की तुलना में अधिक है, जो बताता है कि इस बार पुलिस ने नियम उल्लंघन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन न केवल जाम का कारण बनते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ा देते हैं। इस वजह से डीसी ट्रैफिक और एसीपी ट्रैफिक के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। पूरे अभियान की कमान एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा, इंस्पेक्टर राणा अंबिका दत्ता और साउथ ट्रैफिक गार्ड के ओसी संजय मंडल ने मिलकर संभाली।

IMG 20250511 WA0050

एसीपी ने दी जानकारी

एसीपी ट्रैफिक आसनसोल विश्वजीत साहा ने बताया कि कार्रवाई से पहले पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया था। सड़क किनारे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पोस्टर और घोषणाओं के माध्यम से वाहन चालकों को चेतावनी दी गई थी कि अवैध रूप से गाड़ी खड़ी करने पर चालान काटा जाएगा। लेकिन जागरूकता अभियान के बावजूद कई लोग नियमों की अनदेखी करते रहे। इसके बाद अधिकारियों की निगरानी में विशेष अभियान चलाकर चालान काटने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल दंडात्मक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि जनता की सुविधा और ट्रैफिक संचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

ओसी ने दी चेतावनी

आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड के ओसी संजय मंडल ने कहा कि अभियान का मकसद पहले लोगों को जागरूक करना था। कई बार चेतावनी देने और बार-बार समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। खासतौर पर आश्रम मोड़ से घड़ी मोड़ तक अवैध पार्किंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में कड़ी कार्रवाई जरूरी हो गई थी। उन्होंने कहा कि वाहन सड़क किनारे खड़े कर लोग ट्रैफिक को बाधित कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि शहर में आए दिन लगने वाले जाम की मुख्य वजह यही अवैध पार्किंग है। कई बार एंबुलेंस और स्कूल बसें भी घंटों तक फंस जाती थीं। अब इस कार्रवाई से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। आसनसोल ट्रैफिक पुलिस का यह कदम न केवल नियमों को सख्ती से लागू करने की दिशा में अहम है, बल्कि यह आम जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए भी आवश्यक साबित होगा। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में और अधिक कठोरता बरती जाएगी ताकि लोग अनुशासन में रहें और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31