Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल में करोड़ों की धोखाधड़ी का शिकार बिरजू परिवार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  बुधवार को काली पहाड़ी इलाके के निवासी बिरजू सहित अन्य पीड़ितों ने रेलपार के कसाई मोहल्ला निवासी कलीम खान पर करोड़ों की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि कलीम खान ने झूठे वादे कर बैंक लोन के माध्यम से कम से कम 20 वाहन खरीदवाए, लेकिन उसके बाद सभी गाड़ियां लेकर फरार हो गया। बिरजू ने बताया कि यह मामला करीब आठ महीने पहले आसनसोल उत्तर थाना में दर्ज कराया गया था।

बिरजू ने बताया – “कलीम खान ने हमारे साथ विश्वासघात किया। शुरुआत में उसने मासिक किस्त भरकर भरोसा दिलाया, लेकिन धीरे-धीरे उसका संपर्क टूट गया। अब हम बैंक के चक्कर में परेशान हैं। बैंक हमारी ईएमआई वसूली के लिए दबाव बना रहा है, जबकि गाड़ियां कलीम अपने कब्जे में लेकर गायब हो गया।”

बिरजू ने आगे बताया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति भी खराब है और वर्तमान में वे दक्षिण भारत के एक अस्पताल में इलाजरत हैं। आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कोई नियमित कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उनके परिवार के सामने रोजमर्रा की समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

IMG 20250511 WA0050

पीड़ित बिरजू ने यह भी बताया कि कलीम खान ने उन्हें धमकी दी है कि यदि वह उसके घर गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसी तरह कई अन्य लोग भी इस धोखाधड़ी के शिकार बने हैं। स्थानीय निवासी इस गंभीर आरोप को लेकर काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि यह घटना पूरे इलाके की सामाजिक सूरत पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी कलीम खान की लोकेशन पता करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज की गई है और संबंधित दस्तावेज एवं गवाहों से पूछताछ की जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

आसपास के लोगों का कहना है कि यदि ऐसे ठगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और लोग इसी तरह के जाल में फंस सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि निर्दोष नागरिकों का शोषण नहीं हो सके।

इस पूरे मामले ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि समय-समय पर वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और भरोसेमंद व्यक्ति की पहचान कितनी महत्वपूर्ण है। प्रशासन को चाहिए कि वह आम जनता को इस तरह के धोखाधड़ी से बचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 48