Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल को स्वच्छ वायु सूची में मिला 20वां स्थान

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  केन्द्रीय पर्यावरण, वायु और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश के स्वच्छ वायु वाले शहरों की ताज़ा सूची गुरुवार को जारी की। इसमें कैटेगरी एक के तहत – यानी 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में – आसनसोल को 20वां स्थान प्राप्त हुआ। यह वही स्थान है, जो पिछली रैंकिंग में भी आसनसोल को मिला था। इस सूची में इंदौर पहले स्थान पर रहा, इसके बाद जबलपुर और आगरा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नगरनिगम वायु गुणवत्ता प्रबंधन सेल ने बताया कि विभिन्न वैज्ञानिक मापदंडों के आधार पर इस वर्ष आसनसोल को कुल 169.3 अंक मिले हैं। वायु गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से नगर निगम ने मिस्ट कैनन के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण अभियान को और प्रभावी बनाकर चलाया जा रहा है। साथ ही विशेष रूप से अधिक प्रदूषित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहाँ पर सतत निगरानी व नियंत्रण क़दम उठाए जा रहे हैं।

IMG 20250511 WA0050

रैंकिंग में अन्य शहरों का विवरण भी सामने आया। धनबाद को इस सूची में 29वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि कोलकाता 38वें स्थान पर रहा। रांची को 30वां स्थान मिला है, जमशेदपुर 23वें स्थान पर रहा, और हावड़ा को 39वां स्थान प्राप्त हुआ।

कैटेगरी दो के अंतर्गत – यानी 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में – दुर्गापुर को 37वां स्थान प्राप्त हुआ। दुर्गापुर को कुल 141.1 अंक मिले हैं। इस सूची में अमरावती, मोरादाबाद और झांसी शीर्ष तीन स्थानों पर रहे।

इसके अतिरिक्त कैटेगरी तीन के अंतर्गत – अर्थात् 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों की सूची में हल्दिया को नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा भी शहर की स्वच्छता और वायु गुणवत्ता में सुधार के प्रयासों का प्रमाण माना जा रहा है।

IMG 20240918 WA0025

आसनसोल नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि यह रैंकिंग नगर निगम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा – “यह प्राप्ति हमारी सतत मेहनत और रणनीतिक प्रयासों का परिणाम है। हम वायु गुणवत्ता सुधार अभियान को और सशक्त बनाएंगे ताकि आने वाले वर्षों में और बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।”

स्थानीय लोग भी इस उपलब्धि से प्रसन्न हैं और उम्मीद जताई है कि भविष्य में नगर निगम के प्रयासों से आसनसोल वायु प्रदूषण में और अधिक कमी आएगी।

विशेषज्ञों ने बताया कि यह रैंकिंग प्रत्येक शहर के वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों, औद्योगिक गतिविधियों, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्र निर्माण, और अन्य पर्यावरणीय पहलुओं पर आधारित होती है।

अतः आसनसोल को मिली यह स्थिति न केवल नगर निगम की मेहनत का प्रतीक है, बल्कि यह एक चुनौती भी है कि और बेहतर प्रदर्शन कर इसे और ऊँचा स्थान दिलाया जाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 48