Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

कालना-दुर्गापुर रेलगेट पर बस-डंपर की भिड़ंत, कई घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल के कालना-दुर्गापुर रेलगेट के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। नवद्वीप से रनिगंज जा रही यात्रियों से भरी बस और एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लगभग सभी यात्री घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

टक्कर के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से निकालकर कालना उपजिला अस्पताल भेजा गया। बस का चालक लंबे समय तक स्टीयरिंग के बीच फंसा रहा। फायर ब्रिगेड को बुलाकर गैस कटर से बस का अगला हिस्सा काटा गया, तब जाकर चालक को बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

IMG 20250511 WA0050

अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति नाजुक है। गंभीर मरीजों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य के मंत्री स्वपन देवनाथ, कालना के एसडीपीओ राकेश चौधरी, नगरपालिका उपाध्यक्ष तपन पोरेल समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर एक टोटो को तेजी से ओवरटेक कर रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास खड़े लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय निवासियों ने हादसे पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों का लापरवाह संचालन आए दिन दुर्घटनाओं को जन्म देता है। नागरिकों ने मांग की कि पुलिस प्रशासन तुरंत कड़े कदम उठाए। खासकर डंपर और ट्रकों पर स्पीड लिमिट लागू की जाए और अनियंत्रित वाहनों पर रोक लगाई जाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 7
Users Today : 4
Users Yesterday : 48