Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

तेज बारिश से ऊषाग्राम में फुटपाथी दुकान ढही, बड़ा हादसा टला

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  सोमवार की सुबह अचानक हुई तेज बारिश और हल्की हवा ने आसनसोल के ऊषाग्राम क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना दिया। जीटी रोड के किनारे बीबी कॉलेज गेट के पास सटी हुई एक फुटपाथी दुकान अचानक ढह गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हालांकि, दुकान का सामने का हिस्सा पूरी तरह टूट गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, यह दुकान राम कुमार नामक व्यक्ति की है, जहाँ सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन बिकता है। सोमवार सुबह बारिश शुरू होते ही तेज हवा चली और दुकान का अगला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उस समय दुकान में कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। एक कर्मचारी को मामूली चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

IMG 20250511 WA0050

दुकान संचालक राम कुमार ने बताया कि तेज बारिश और हवा के कारण ही यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि दुकान का अधिकांश सामान सुरक्षित रहा, लेकिन बारिश के कारण खाने-पीने की कुछ सामग्री खराब हो गई। यदि स्थानीय दुकानदार मदद न करते तो काफी अधिक नुकसान हो सकता था। उन्होंने आसपास के दुकानदारों का आभार जताया, जिन्होंने मिलकर दुकान के अंदर रखा सामान बाहर निकालकर बारिश से बचाया।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को फुटपाथी दुकानों की संरचना पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अधिकांश दुकानें अस्थायी रूप से बनाई गई हैं और हल्की बारिश या तेज हवा में इनके गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। कॉलेज के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालांकि, कुछ ही देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बरसात के मौसम में अस्थायी दुकानों की सुरक्षा पर कब तक लापरवाही जारी रहेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31