Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

रिवरसाइड टाउनशिप में डकैती, अधिकारियों के बीच भय का माहौल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बर्नपुर : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की रिवरसाइड टाउनशिप, जिसे अब तक अधिकारियों के लिए सबसे सुरक्षित और सम्मानजनक आवासीय क्षेत्र माना जाता था, सोमवार को एक बार फिर असुरक्षा का प्रतीक बन गई। यहां बीते रात हुई घटना ने निवासियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, टाउनशिप के सी-टाइप क्वार्टर (एमईसीओएन 18/7) में पदस्थापित एजीएम विवेक कुमार अपने परिवार के साथ दुर्गापुर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके आवास को निशाना बनाया और लाखों रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि कम से कम पंद्रह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चूंकि घटना महालया की रात हुई, इसलिए घर से आ रही आवाजें लोगों को पटाखों जैसी लगीं और किसी ने संदेह नहीं जताया।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पिछले कुछ वर्षों में पांचवीं बड़ी चोरी है। इससे पहले भी एक अन्य बंगले से करीब बारह लाख रुपये के गहने और नकदी गायब हो गए थे, जिसकी अब तक बरामदगी नहीं हो सकी है। लगातार वारदातों ने यहां के निवासियों का विश्वास डगमगा दिया है।

रिवरसाइड टाउनशिप की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई बताई जा रही है। बाउंड्री वॉल तीन वर्षों से टूटी पड़ी है, जिससे गेट पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था बेअसर हो चुकी है। रात में गश्त का जिम्मा संभालने वाले गार्ड और पेट्रोलिंग टीम पर भी केवल औपचारिकता निभाने का आरोप लगाया जा रहा है।

स्थिति यह है कि चोर, असामाजिक तत्व और यहां तक कि आवारा कुत्ते भी टाउनशिप में बेरोकटोक घूमते रहते हैं। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। कई निवासियों ने शिकायत की कि इन कुत्तों के झुंड के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

IMG 20240918 WA0025

ऑफिसर्स संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने अधिकारियों और उनके परिवारों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। अब लोग खुद को असुरक्षित मानते हुए कहते हैं—“यहां सुरक्षा के नाम पर भगवान ही मालिक हैं।”

निवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे सामूहिक रूप से विरोध करने के लिए मजबूर होंगे। लगातार बढ़ रही वारदातें इस प्रतिष्ठित टाउनशिप की छवि को धूमिल कर रही हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31