Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

फटी साड़ियों पर भड़की महिलाएं, सम्मान कार्यक्रम पर उठा सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पांडेश्वर :  दुर्गा पूजा से पहले पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान को लेकर शुरू हुई पहल अब राजनीति के विवादों में उलझ गई है। स्थानीय विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने महिलाओं के बीच साड़ियां बाँटने की योजना बनाई थी, लेकिन यह योजना उन्हें आलोचनाओं के घेरे में ले आई।

दरअसल, वैद्यनाथपुर और आसपास के क्षेत्रों की कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जो साड़ियां दी गईं, उनमें से कई पुरानी, गंदी और फटी हुई थीं। आक्रोशित महिलाओं ने साड़ियां वहीं लौटा दीं और कहा कि “सम्मान के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” इस दौरान महिलाओं का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने विधायक की पहल पर ही सवाल खड़े कर दिए। यही नहीं, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और देखते ही देखते क्षेत्र में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया।

IMG 20250511 WA0050

हालाँकि, इसी बीच विधायक की ओर से ‘दुर्गा आगमन महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को देवी दुर्गा का रूप मानकर आलता और सिंदूर चढ़ाया गया। विधायक ने स्वयं उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। मंच पर धार्मिक गीतों, नृत्य और देवी वंदना की गूंज रही, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।

विवाद और सम्मान कार्यक्रम दोनों को लेकर जनता की राय बंटी हुई नज़र आई। एक ओर लोग कह रहे हैं कि महिलाओं को फटी और गंदी साड़ियां देना अपमानजनक है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महिला सम्मान समारोह की सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यही तस्वीर साफ दिख रही है—कुछ आलोचना, तो कुछ तारीफ।

IMG 20240918 WA0025

राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि दुर्गा पूजा के अवसर पर महिलाओं का सम्मान करना एक सकारात्मक कदम है, लेकिन अगर किसी योजना का क्रियान्वयन ठीक से न हो तो उसका उल्टा असर पड़ सकता है। साड़ी वितरण कार्यक्रम में लापरवाही और पारदर्शिता की कमी ने विधायक की छवि को नुकसान पहुँचाया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31