Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

पारिवारिक विवाद में दंपति ने दी जान, रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  बाराबनी थाना क्षेत्र के रसुनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक दंपति के शव उनके ही घर के अंदर छत से फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय निर्मल मंडल और उनकी पत्नी 37 वर्षीय ज्योत्सना मंडल के रूप में हुई है।

IMG 20250511 WA0050

बेटी ने जताई गंभीर आशंका

दंपति की शादीशुदा बेटी वर्षा पातर, जो सालानपुर में रहती है, ने बाराबनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि उसके चाचा उत्तम मंडल, चाची पुतुल मंडल और चचेरे भाई बिष्णु मंडल लगातार उसके माता-पिता को प्रताड़ित करते थे। शिकायत के अनुसार, पारिवारिक जमीन-जायदाद के विवाद को लेकर वे अक्सर गाली-गलौज करते और मानसिक रूप से परेशान करते थे। वर्षा का कहना है कि इसी कारण उसके माता-पिता ने आत्मघाती कदम उठाया।

घटना का क्रम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दंपति ने अपने 12 वर्षीय बेटे को दूसरे कमरे में सुला दिया। इसके बाद वे अपने कमरे में गए और रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई। वहां पति-पत्नी के शव फंदे से झूलते मिले। कमरे के बाहर ईंट के टुकड़े भी बिखरे हुए पाए गए।

IMG 20240918 WA0025

जांच और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपित रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

गांव में सन्नाटा

इस घटना से पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर तनाव चल रहा था। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों के बीच गहरा अविश्वास पैदा हो गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 64