रूपनारायणपुर में सूना घर बना निशाना, लाखों के गहने चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपनारायणपुर फाँड़ी के शांतश्री पल्लि इलाके में रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। मौका पाकर चोरों ने बंद घर में घुसकर लाखों के गहने और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शांतश्री पल्लि निवासी मानस कुमार लाहा (60) 25 सितंबर की शाम अपनी बहन के घर पानगढ़ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसी दौरान उनके घर पर ताला लटकता देख चोरों ने मौका भांप लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चोरों ने लोहे की ग्रिल को औजार से तोड़कर खिड़की से घर में प्रवेश किया।

दो मंजिला मकान के हर हिस्से को चोरों ने अस्त-व्यस्त कर दिया। नीचे के तल पर रखी अलमारियों और दीवान को तोड़कर सामान इधर-उधर बिखेर दिया गया। परिवार की महिलाओं के लिए संजोकर रखे गए सोने के कई भर (तौला) गहने गायब पाए गए। वहीं घर का फर्नीचर भी पूरी तरह उलट-पुलट कर दिया गया।

IMG 20250511 WA0050

सुबह जब मानस बाबू लौटे, तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। टूटी हुई खिड़की और बिखरा पड़ा सामान देखकर उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद रूपनारायणपुर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुँची और प्राथमिक जाँच के बाद लिखित शिकायत दर्ज करने को कहा।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में गश्त की कमी और ढीली सुरक्षा व्यवस्था के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी रोक लगाने और चोरी का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जाँच की जाएगी और अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा। हालांकि इस वारदात के बाद इलाके के लोग असुरक्षा की भावना से घिर गए हैं और लगातार पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 5 2 8
Users Today : 22
Users Yesterday : 35