Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

सिविक वॉलेंटियर पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल :  अंडाल थाना क्षेत्र के बनबहाल फांड़ी अंतर्गत शीतलपुर गांव में एक सिविक वॉलेंटियर पर महिला से छेड़छाड़ और दंपति के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी सिविक वॉलेंटियर की पहचान नीलकंठ नंदी के रूप में हुई है, जो शीतलपुर गांव का ही निवासी है और वर्तमान में बनबहाल फांड़ी में कार्यरत था। घटना के बाद से पूरे इलाके में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शीतलपुर के एक दंपति ने शुक्रवार रात आरोपी नीलकंठ नंदी के खिलाफ बनबहाल फांड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से महिला को लगातार परेशान कर रहा था। महिला ने शुरू में यह बात अपने पति से छिपाई, लेकिन जब छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ने लगीं, तो उसने पति को सब कुछ बताया।

IMG 20250511 WA0050

पीड़ित महिला के पति ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी से इस व्यवहार का विरोध किया, तो नीलकंठ नंदी गुस्से में उनके घर आ धमका। वह लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और दोनों पति-पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका ब्लाउज फाड़ दिया और गालियाँ देते हुए धमकी दी कि “पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।”

घटना के बाद दंपति ने भयभीत होकर तुरंत फांड़ी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी रात आरोपी सिविक वॉलेंटियर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की तीखी निंदा की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति को कानून व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व दिया गया है, वही अगर अपराधी की तरह व्यवहार करे, तो आम जनता का पुलिस पर से विश्वास उठ जाएगा। कई ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

IMG 20240918 WA0025

वहीं, अंडाल थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पीड़ित दंपति के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी के खिलाफ पहले भी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज की गई थी।

इस घटना के बाद से शीतलपुर गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि सिविक वॉलेंटियर जैसी जिम्मेदार भूमिका में नियुक्त व्यक्ति से ऐसी हरकत की उम्मीद नहीं थी। फिलहाल, आरोपी नीलकंठ नंदी को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और ऐसे लोगों को सख्त सजा दी जाए जो वर्दी की आड़ में कानून का मज़ाक उड़ाते हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 64