Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

नियामतपुर में दो दुकानों में सेंध, व्यापारियों में भारी रोष

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल :  कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर चौक पर शुक्रवार देर रात चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे बाजार में सनसनी फैला दी। रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल शॉप और एक परिधान दुकान को निशाना बनाकर हजारों–लाखों का सामान और नकदी ले उड़े। शनिवार सुबह दुकानदारों ने ताला टूटा देखा तो सभी के होश उड़ गए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

स्थानीय लोगों के अनुसार मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात बेहद योजनाबद्ध ढंग से की गई। दुकान के मालिक ने बताया कि चोर पीछे की तरफ से शटर के पास छेड़छाड़ करके अंदर घुसे और पूरी रात आराम से सामान समेटते रहे। अनुमान है कि दुकान से ब्रांडेड कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन, टैबलेट और एक्सेसरीज़ सहित करीब 70 से 80 लाख रुपये का माल चोरी हुआ। दुकान के स्टॉक रूम में बिखरे डिब्बे और टूटी अलमारियाँ स्पष्ट संकेत दे रही थीं कि चोरों ने दुकान की हर अलमारी खंगाली थी।

उधर, पास की कपड़ों की दुकान में भी शटर तोड़कर घुसने वाले चोरों ने गल्ले में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी और कुछ पैक्ड परिधान उठा लिए। दुकान के मालिक ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी क्षेत्र में कई छोटी चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन इतनी बड़ी वारदात ने व्यापारियों को डरा दिया है।

IMG 20250511 WA0050

शनिवार सुबह चोरी की सूचना फैलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए नियामतपुर चौराहे पर जीटी रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना था कि इलाके में रात की गश्त बेहद कमजोर है, जिसके चलते चोर गिरोह लगातार सक्रिय हो रहे हैं। कई व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस को बार–बार शिकायत देने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई।

करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद नियामतपुर चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल बनाया जाएगा और क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चोरों की पहचान जल्द की जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने जाम समाप्त कर दिया, लेकिन उनका कहना है कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे। स्थानीय निवासियों ने भी बीती रात की चोरी को चिंताजनक बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

शनिवार को पूरा नियामतपुर चौक इसी चर्चा में डूबा रहा कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर चोरी कैसे हुई। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने यह संकेत दे दिया है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल और मजबूत करने की ज़रूरत है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 2
Users Today : 62
Users Yesterday : 34