कोलकाता : जन्मदिन पर उत्सव और समारोह के बजाय जरूरतमंदों के साथ समय बिताने की पहल ने पश्चिम बंगाल की मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अग्निमित्रा पाल को एक अलग पहचान दी। बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने कोलकाता स्थित ऑल बंगाल विमेन्स यूनियन (एबीडब्ल्यूयू) पहुंचकर विशेष बच्चों के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके सपनों तथा भविष्य की योजनाओं को जानने का प्रयास किया।
के साथ बातचीत के दौरान किसी ने चिकित्सक बनने की इच्छा जताई तो किसी ने शिक्षक बनकर समाज की सेवा करने का सपना साझा किया। वहीं कुछ बच्चों ने आत्मनिर्भर बनने और अपने जीवन में आगे बढ़ने की आकांक्षा व्यक्त की। बच्चों की मासूम बातें और उनके बड़े सपनों ने अग्निमित्रा पाल को भावुक कर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने की अपार क्षमता होती है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें उचित शिक्षा, स्नेह, मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग मिले। बच्चों को अवसर और प्रोत्साहन दिया जाए तो वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
अवसर पर उन्होंने संस्था से जुड़े सदस्यों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल, शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए संस्था के लोग लगातार काम कर रहे हैं। उनका योगदान सराहनीय है।
अग्निमित्रा पाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सपनों के पूरा होने की शुभकामनाएं दीं। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच जन्मदिन की सुबह विशेष बच्चों के साथ बिताने की उनकी इस पहल को सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार से जोड़कर देखा जा रहा है।
















Users Today : 1
Users Yesterday : 26