
आसनसोल : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीयv विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आसनसोल योग एवं ध्यान केंद्र में त्रिदिवसीय “चैतन्य दुर्गा झांकी” कार्यक्रम का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक संध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देवी दुर्गा के आध्यात्मिक एवं शक्तिस्वरूप को झांकी के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी दीदी सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस झांकी में देवी दुर्गा के विविध स्वरूपों और उनके अष्टभुजाओं का आध्यात्मिक रहस्य उजागर किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि देवी दुर्गा को आदिशक्ति एवं शिवशक्ति क्यों माना गया है और नवरात्रि में जागरण का क्या महत्व है। इस विशिष्ट कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है समाज में देवी के शक्तिस्वरूप का बोध कराना और उनकी आराधना के भीतर छिपे आध्यात्मिक तत्वों से परिचय कराना।
ब्रह्माकुमारी दीदी ने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित हों और इस आयोजन के माध्यम से माँ दुर्गा के दिव्य रूप का साक्षात्कार करें। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में प्रविष्टि निःशुल्क होगी, ताकि जनसामान्य तक इस ज्ञान का सहज प्रसार हो सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी बताया कि इस केंद्र में निःशुल्क योग एवं ध्यान की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती है।
झांकी के माध्यम से देवी दुर्गा के शक्तिस्वरूप, उनके भक्तों के प्रति कृपा और आध्यात्मिक साधना के महत्व को दर्शाने का प्रयास किया जाएगा।
















Users Today : 9
Users Yesterday : 37