Breaking News

नगर निगम का औद्योगिक क्षेत्रों पर कड़ा रुख, अवैध निर्माण पर 500 करोड़ का जुर्माना नोटिस जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20240713 234417

आसनसोल : नगर निगम ने जामुड़िया और रानीगंज बोरो के औद्योगिक क्षेत्रों में किए गए अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है। नगर निगम ने इन क्षेत्रों में स्थित कारखानों के मालिकों को या तो भारी जुर्माना भरने या अवैध निर्माण हटाने का नोटिस थमाया है। इस दिशा में पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी ने भी कुछ समय पूर्व कार्रवाई न होने पर सवाल खड़े किए थे, किंतु अब त्योहारों का सीजन समाप्त होते ही नगर निगम द्वारा ठोस कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

IMG 20240910 WA0035 4

रानीगंज और जामुड़िया स्थित कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों के मालिक व उनके प्रतिनिधि नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और मेयर बिधान उपाध्याय से मुलाकात कर मामले में थोड़ी नरमी बरतने की अपील की। परंतु मेयर ने इसे सख्ती से खारिज कर दिया। मेयर उपाध्याय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसमें किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। या तो कारखाना मालिक नगर निगम में नियमानुसार जुर्माना भरें अथवा अपने अवैध निर्माणों को स्वयं ध्वस्त कर दें। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करना और निवेश करना स्वागत योग्य है, परंतु यह नियमों के दायरे में रहकर ही होना चाहिए। किसी को भी अनियमित तरीके से अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी गई है।

IMG 20240918 WA0025

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने अवैध निर्माणों के चलते विभिन्न कारखानों पर 500 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना अधिरोपित किया है। कारखाना मालिकों द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक निर्माण किए गए हैं, जिससे यह कठोर कदम उठाया गया है। नगर निगम का रुख इस बार स्पष्ट है – या तो जुर्माना चुकाएं या अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई स्वयं करें, अन्यथा निगम सख्त कदम उठाने को बाध्य होगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 4 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 37