Breaking News
बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से, राज्य का नाम बदलने सहित छह अहम विधेयक पेश करने की तैयारी छठ घाट हादसे में जान गंवाने वाले विनोद नुनिया के परिवार को विधायक ने दिए पांच लाख रुपये पुरुलिया में दिनदहाड़े घर से चोरी का खुलासा, पुलिस ने आभूषण बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार दुर्गापुर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस के बाद भी पक्ष रखने नहीं पहुंचे तो होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा को लेकर चंद्रचूड़ मंदिर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर आसनसोल नगर निगम चुनाव की आहट से राजनीतिक सरगर्मी तेज, भाजपा सहित चारों दलों ने शुरू की सियासी तैयारी

सक्रिय हुई सीबीआई, काजोड़ा के इसीएल अधिकारी के साथ एक और गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल : कोयला तस्करी मामले में केन्द्रीय खुफिया एजेंसी सी.बी.आई. सक्रिय हो गई है। इस मामले में सीबीआई ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है l सीबीआई सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार लोगों के नाम नरेश कुमार साह और अश्विनी कुमार यादव हैं l सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इन दोनों को गुरुवार सुबह कोलकाता के निज़ाम पैलेस में बुलाया गया था l उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई l उस पूछताछ के दौरान उनकी बातों में असंगतता पाई गई l आखिरकार गुरुवार की रात सीबीआई ने ईसीएल के इस अधिकारी समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया l कोलकाता के सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें शुक्रवार सुबह आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। पता चला है कि सीबीआई ने दोनों की 14 दिन की हिरासत के लिए आवेदन किया था किन्तु जज ने सुनवाई के बाद दोनों को 4 दिनों की रिमांड सीबीआई को दिया l रात 11:30 बजे के बाद सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ था l बताया गया है कि नरेश कुमार साहा ईसीएल के कजोरा क्षेत्र के जीएम यानी महाप्रबंधक हैं l एक अन्य आरोपी अश्विनी कुमार यादव अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा है l उनके नाम पर अवैध कोयला डीलिंग का मामला है l हालांकि उन्होंने खुद कहा था कि वह सिविल कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करते हैं l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 5 2 7 6
Users Today : 0
Users Yesterday : 30