Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

डोमकल में 400 फेंसिडिल बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

मुर्शिदाबाद :  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 400 फेंसिडिल की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने डोमकल के गोविंदपुर और शेखालीपाड़ा के बीच स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट क्षेत्र में छापेमारी कर नशे की यह बड़ी खेप बरामद की।

IMG 20250511 WA0050

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम असदुल इस्लाम है, जिसकी पहचान सागरपाड़ा थाना अंतर्गत धनीरामपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, असदुल इस्लाम दो बड़े बैग में कुल 400 फेंसिडिल की बोतलें लेकर साइकिल से बक्शीपुर से डोमकल की ओर जा रहा था। इसी दौरान, गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे घेर लिया और तलाशी लेने पर दोनों बैगों से भारी मात्रा में फेंसिडिल बरामद किया गया।

IMG 20240918 WA0025

गिरफ्तारी के बाद उसे डोमकल पुलिस थाना लाया गया और प्राथमिक पूछताछ के बाद गुरुवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसे दस दिनों की रिमांड पर देने की अपील की है ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके।

पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में फेंसिडिल की खेप कहां पहुंचाई जानी थी, इसके पीछे कौन लोग हैं और इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो यह अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

डोमकल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को और व्यापक बनाने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस से इलाके में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28