Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

परिवार दिवस पर जेल में हुआ भावनात्मक पुनर्मिलन का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर गुरुवार को आसनसोल संशोधनागार (जेल) में एक अत्यंत भावनात्मक और मानवीय पहल देखने को मिली। जेल प्रबंधन और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पांच कैदियों को उनके परिजनों से मिलने की विशेष अनुमति प्रदान की गई। इनमें चार विचाराधीन और एक सजायाफ्ता बंदी शामिल थे।

इस अवसर पर आसनसोल के एसडीओ समेत जिला प्रशासन और जेल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पूरी प्रक्रिया सुरक्षा नियमों के पालन के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों में पारिवारिक भावना को जाग्रत कर उनमें सकारात्मक परिवर्तन लाना था।

IMG 20250511 WA0050

कार्यक्रम में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। चार वर्षों बाद एक छोटी बच्ची अपनी मां से मिलने आई थी, जो जेल में सजा काट रही है। अधिकारियों के अनुसार, बच्ची को अपनी मां का चेहरा भी ठीक से याद नहीं था, परंतु मिलन का वह क्षण इतना मार्मिक था कि मां-बेटी दोनों ही फूट-फूटकर रो पड़ीं।

एक अन्य दृश्य में एक पिता अपने बेटे से और एक मां अपने बेटे से वर्षों बाद मिल रही थी। अधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन साबित करता है कि जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और सुधार का अवसर भी है।

IMG 20240918 WA0025

जेल अधीक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य कैदियों में सुधार की भावना उत्पन्न करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाना है। यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल के किसी जेल में परिवार दिवस के अवसर पर ऐसा आयोजन हुआ है।

अधिकारियों को उम्मीद है कि इन पुनर्मिलनों से कैदियों में अपने परिवार के लिए प्रेम और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी, जिससे वे समाज में फिर से एक नई शुरुआत कर सकेंगे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

यह पहल न केवल मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करती है, बल्कि जेल प्रशासन की संवेदनशील सोच और सुधारोन्मुख प्रयासों का भी परिचायक है। भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28