Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

विधायक ने ग्लास फैक्ट्री श्रमिकों की दुर्दशा पर जताई चिंता

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र के ग्लास फैक्ट्री श्रमिक क्वार्टर का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद किया और उनकी गंभीर समस्याओं पर चिंता जताई।

पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने बताया कि यह क्षेत्र भले ही आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने सबसे बड़ी चिंता पीने के पानी की समस्या को बताया। उनका कहना था कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं है, और मजबूरीवश उन्हें बाथरूम का पानी पीना पड़ रहा है, जिससे गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका है।

IMG 20250511 WA0050

विधायक ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दावा करती हैं कि पश्चिम बंगाल में लगभग सभी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन असल तस्वीर इन उपेक्षित इलाकों में जाकर ही सामने आती है। उन्होंने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति यहां आकर इन श्रमिकों की स्थिति को अपनी आंखों से नहीं देखेगा, तब तक सच्चाई का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम इस क्षेत्र के नागरिकों की बदहाली को लेकर पूरी तरह उदासीन है। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहा।

IMG 20240918 WA0025

विधायक ने चेताया कि यदि जल्द ही इस क्षेत्र की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो वे जनहित में बड़े आंदोलन का रास्ता भी अपना सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस क्षेत्र में शीघ्र पेयजल, साफ-सफाई, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों की समस्याएं सामने लाएं और उनके समाधान की दिशा में काम करें। इस दौरे के दौरान कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं और उचित समाधान की अपील की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28