Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

भारतीय सेना को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250516 WA0070

आसनसोल :  भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान को नमन करते हुए शुक्रवार को आसनसोल शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कल्चरल एंड लिटरेसी फॉर्म के तत्वावधान में और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आश्रम मोड़ से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्ग जीटी रोड से होते हुए नगर निगम कार्यालय के समक्ष समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी, युवाओं, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और चारों ओर देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी।

IMG 20250511 WA0050

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “जय हिंद”, “भारतीय सेना अमर रहे” जैसे नारों से आसमान गूंज उठा। लोगों ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की जमकर सराहना की और सेना के बलिदानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

इस मौके पर संबोधित करते हुए जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय पर्यटकों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लेकिन हमारी भारतीय सेना ने जिस वीरता और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों को करारा जवाब दिया, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य यह दर्शाना है कि हम सभी भारतीय एकजुट होकर सेना के साथ खड़े हैं। तिवारी ने कहा, “हम देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, देश की संप्रभुता और सेना के मान-सम्मान के लिए समर्पित हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, सम्मान और गर्व का प्रतीक है।”

उन्होंने सभी से अपील की कि इस तरह के आयोजनों को किसी राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि देश और तिरंगे के सम्मान से ऊपर कोई विचारधारा नहीं होती।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

तिरंगा यात्रा में युवाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ देशभक्ति की भावना को मुखर किया। कल्चरल एंड लिटरेसी फॉर्म के सदस्यों ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

यात्रा ने न केवल देशभक्ति की भावना को बल दिया, बल्कि यह भी दर्शाया कि जब बात देश के सम्मान और सुरक्षाबलों के गौरव की होती है, तो पूरा समाज एक स्वर में सेना के समर्थन में खड़ा होता है। इस आयोजन ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया कि भारत की आत्मा उसकी सेना और तिरंगे में बसती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 6
Users Today : 6
Users Yesterday : 28