Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

डेंगू दिवस पर 18 स्वास्थ्य कर्मियों का निगम ने किया सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  वर्ल्ड डेंगू डे के अवसर पर 16 मई को आसनसोल नगर निगम ने डेंगू नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर एक प्रेरणादायक पहल की। निगम द्वारा आयोजित इस विशेष समारोह में कुल 18 हेल्थ वर्करों को उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IMG 20250511 WA0050

कार्यक्रम का उद्घाटन आसनसोल के मेयर श्री विधान उपाध्याय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, “स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त मेहनत से 2023 से अब तक डेंगू के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। यह उपलब्धि समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों की लगातार मेहनत, जनजागरूकता अभियानों, नियमित फॉगिंग और साफ-सफाई के प्रयासों का प्रतिफल है। हमारा अगला लक्ष्य डेंगू के मामलों को पूर्णतः समाप्त करना है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।”

IMG 20240918 WA0025

मेयर ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नगर निगम की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि “डेंगू जैसे रोगों पर नियंत्रण पाने में फील्ड स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है। हम उन्हें केवल सम्मानित ही नहीं कर रहे, बल्कि उनके कार्य की सार्वजनिक सराहना भी कर रहे हैं।” कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर निगम के वरिष्ठ कर्मचारी एवं स्थानीय पार्षद भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति चेतना बढ़ाने का काम इन कर्मियों के बिना अधूरा है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल नगर निगम ने यह भी घोषणा की कि आगामी महीनों में स्वच्छता अभियान, डेंगू जागरूकता रथ, नालियों की नियमित सफाई और फॉगिंग को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। डेंगू नियंत्रण की दिशा में यह कार्यक्रम एक मील का पत्थर साबित हुआ है, जिससे यह संदेश गया कि जब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग साथ मिलकर काम करते हैं, तो किसी भी बीमारी को हराया जा सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28